मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में थी और दर्शकों को भी इसका इंतजार था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई है। दूसरे देशों में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। ऑस्ट्रेलिया से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि ईद पर रिलीज हुई राधे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पहले की तुलना में 40-45 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। राधे पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में 60-70 हजार कमा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के हालात बाकी देशों की तुलना में बेहतर हैं जिसकी वजह से यह नंबर बेहतर हो सकते हैं। सलमान खान की राधे भारत में सिर्फ तीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इनमें त्रिपुरा के तीन थिएटर्स है। सलमान खान की फिल्म राधे को फैंस और क्रिटिक के मिक्स रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म में सलमान खान पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आए हैं जो मुंबई में नशे की लत के शिकार होते जा रहे युवाओं को बचाने के लिए एक मिशन पर आता है।
112 Views