99 Views

दक्षिण अफ्रीका के अंतिम श्वेत राष्ट्रपति डी क्लार्क का निधन

जोहानेसबर्ग ,12 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क का निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति ने अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से कैंसर जैसी समस्या से जूझ रहे थे। डी क्लार्क सितंबर 1989 और मई 1994 के बीच यहां राष्ट्रपति रहे। पूर्व राष्ट्रपति डी क्लार्क फाउंडेशन ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने घर पर ही अंतिम साल ली। एफडब्ल्यू डी क्लार्क कैंसर से पीड़ित थे। एफडब्ल्यू डी क्लार्क को दक्षिण अफ्रीका के अंतिम श्वेत राष्ट्रपति के तौर पर भी जाना जाता है। पूर्व राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क की पत्नी का नाम एलिता है। उनके घर में अभी पत्नी के अलावा उनके बेटे जेन और सुसान के अलावा उनके पोते भी हैं। डी क्लार्क के शासनकाल में ही नेल्सन मंडेला को आजाद किया गया था। इन दोनों ने मिलकर देश से नस्लभेद को खत्म करने में अहम भूमिका अदा की थी।
नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। डी क्लार्क को साल 1983 में नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। दक्षिण अफ्रीका में प्रजातंत्र को स्थापित करने के लिए किये गये उनके शांतिपूर्ण प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top