82 Views

जाने नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन , किस वाहन पर होगी विदाई

टोरंटो। चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। भारत और विदेशों में बसे भारतीय आज भी नवरात्रों का व्रत रखते हैं। ऐसे में हम बात कर रहे हैं दस दिनों तक चलने वाले माता के इन व्रत के बारे में। इन नवरात्रों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इनमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती हैं और श्रद्धालु व्रत रखते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित करके जौ बोते हैं। माना जाता है कि हर नवरात्रि पर मां नव दुर्गा अलग अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के वक्त मां का वाहन अलग होता है। वाराणसी के पंचांग के मुताबिक़, इस चैत्र नवरात्रि मां नव दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आपके घर पर पधारेंगी और दशमी में दिन मां का प्रस्थान यानी कि विदाई नर वाहन पर होगी। वैसे तो मां दुर्गा का वाहन सिंह को माना जाता है लेकिन हर साल नवरात्रि के समय तिथि के अनुसार माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आगमन करती हैं। ज्योतिषशास्त्र और देवीभागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत देता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को होने पर देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। वहीं अगर शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होती है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top