93 Views

गोवा कांग्रेस में बगावत, अमित शाह से दिल्ली में मिले 2 विधायक

नई दिल्ली। गोवा कांग्रेस के दो विधायक दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। दोनों विधायक सोमवार रात दिल्ली पहुंचे और मंगलवार सुबह वे दिल्ली स्थित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पहुंचे। ऐसा चर्चा है कि दोनों विधायक भाजपा में शामिल होंगे और अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने पर गोवा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की विधायकों की संख्या 14-14 हो जाएगी।

इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने सोमवार को कहा कि सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश नहीं करेगी और पार्टी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें हैं। सूत्रों के मुताबिक सोप्टे स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के साथ दिल्ली रवाना हुए जबकि शिरोडकर आधी रात के बाद अकेले राजधानी के लिए रवाना हुए। बता दें कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनने की कोशिशों में जुटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि राणे खुद मनोहर पर्रिकर का उत्तराधिकारी बनने के इच्छुक हैं और वह भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ाने में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा मोपा प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथारिटी के चेयरमैन का पोस्ट सोप्ते को दे सकती है जबिक शिरोडकर को गोवा पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बना सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top