61 Views

कांस्य पदक से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली,१३ अप्रैल। भारतीय महिला हॉकी टीम को जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। मुमताज खान के दो गोल करने के बावजूद भी भारत का पदक जीतने का सपना टूट गया। मैच के दौरान भारत अंतिम क्वार्टर में २–१ से आगे चल रहा था। शूटआउट में भारतीय खिलाड़ी ३ प्रयासों में गोल करने से चूक गए। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शूटआउट कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि भारत इससे पहले साल २०१३ में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा था और इस साल वह पहली बार वह कांस्य पदक के लिए खेल रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top