103 Views

इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली,8 सितंबर। गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे एक विमान के इंजन से पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलटों ने तुरंत गुवाहाटी लौटने का फैसला लिया। इंडिगो की इस फ्लाइट में 99 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी सुरक्षित बताए जाते हैं। इंडिगो एयरलाइंस के एयरबस A320 विमान ने 6 सितंबर को उड़ान भरी थी। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि पक्षी के टकराने से इंजन के 2 ब्लेड को नुकसान पहुंचा है। बिना उन्हें बदले दोबारा उड़ान संभव नहीं थी। इसलिए इंडिगो ने उसी दिन दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की और सिक्योरिटी चेक के बाद सभी यात्रियों को रवाना कर दिया गया। कंपनी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए अफसोस जाहिर किया है।
उधर मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि महाराष्ट्र के मंत्री और मुंबई मेयर का दावा है कि मुंबई और नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर आ भी चुकी है। राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में संक्रमण की तीसरी लहर आ चुकी है, इसलिए जल्द ही पाबंदियां लगा सकते हैं। उन्होंने यह बात राज्य के सीनियर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों से चर्चा के बाद कही है। नागपुर में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के केस 2 डिजिट में आ रहे हैं। वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। उन्होंने कहा कि वे गणेश चतुर्थी मनाएंगी जरूर, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top