84 Views

आगरा में प्रशासन ने रद्द किया सपना चौधरी का शो

नई दिल्ली। हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बवाल हुआ है। नवरात्रों में लखनऊ और इलाहाबाद में उनके डांडिया कार्यक्रम निरस्त हो गए जिसके बाद उनके चाहने वालों ने जमकर बवाल काटा। लखनऊ और इलाहाबाद में हुए बवाल के बाद आगरा में भी सपना चौधरी का कार्यक्रम नहीं हो सका।

बता दें कि आगरा शहर में सपना चौधरी के डांस का कार्यक्रम होना था जिसकी अनुमति प्रशासन ने पहले दी थी। लखनऊ और इलाहाबाद से बवाल की खबरें आने के बाद प्रशासन ने उनके आगरा में होने वाले कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा और घंटो से उनके आने का इंतजार कर रहे फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया। आगरा की आरोही संस्था द्वारा सोमवार शाम आगरा कॉलेज मैदान में महिला सशक्तीकरण के लाइव कार्यक्रम की अनुमति दी थी। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी को शामिल होना था। कार्यक्रम में बाद उनके डांस का कार्यक्रम था। अपने ठुमकों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी के इस कार्यक्रम के महंगे टिकट फैंस ने खरीदे थे।

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सपना चौधरी भी अपनी टीम के लिए एक होटल में पहुंच चुकी थीं। लेकिन अचानक प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी। इसे लेकर डीएम आवास पर एडीएम सिटी और आयोजकों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। प्रशासन ने होटल से सपना चौधरी को भी नहीं निकलने दिया। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से युवाओं को भगा दिया और जमा न होने का अनाउंसमेंट भी कराया। कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने के पीछे तर्क था कि शहर की कानून व्यवस्था खराब न हो इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top