अभी तक में टोरंटो के पियर्सन एयर पोर्ट पर काम करने वालों १० टैक्सी और लिमो ड्राइवरों की कोविड १९ के कारण हो चुकी है मौत। एयर पोर्ट लिमो एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रजिंडेर औजला ने कहा की इन मौतों के कारण हम सभी डरे हुए हैं। ग्रेटर टोरंटो ऐरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बताया कि पिएरसन एर्पॉर्ट के ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय अपनाए गए हैं जिनमे ६ हज़ार ग्लवज़ टैक्सियों और लिमोसिन के ड्राइवरों को देने के अलावा उनकी टैक्सियों और लिमोसिन को को प्रत्येक ट्रिप के पूर्व कीटाणु रहित बनाना शामिल है। इन सारे उपायों के बावजूद बहुत से ड्राइवरों ने अपनी जान बचाने के लिए टैक्सी या लिमो चलाना बंद कर दिया है।


