130 Views

हिमांश ने नहीं दिया धोखा, नेहा कक्कड़ ने एक्स बॉयफ्रेंड का किया बचाव

मुम्बई। सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने ब्रेकअप की खबरों के कारण चर्चा में थीं। बॉयफ्रेंड हिमांश से अलग होने के बाद नेहा काफी अपसेट थीं। वह कई बार लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भी रो पड़ी थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हिमांश ने नेहा को धोखा दिया था। अब नेहा कक्कड़ ने हिमांश को डिफेंड करते हुए ऐसी खबरों को गलत बताया है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर यह बात साफ की कि हिमांश ने उन्हें धोखा नहीं दिया था। उन्होंने हिमांश का पक्ष लेते हुए उन्हें सबसे वफादार बताया। नेहा ने लिखा, ‘मैंने कुछ आर्टिकल पढ़े हैं जो गलत हैं। हां, मैं दुखी हूं लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि मुझे धोखा मिला है। वफादारी की बात है तो, वह बेस्ट है। तो प्लीज उनपर आरोप लगाना बंद कर दें। हम बिना तथ्यों को जाने किसी का भी नाम खराब नहीं कर सकते हैं।’ इससे पहले नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर डिप्रेशन का शिकार होने की बात भी कही थी। बता दें कि नेहा और हिमांश लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हिमांश ने नेहा को प्रपोज भी किया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top