174 Views

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी

मुम्बई। बॉलिवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना के फ्लू से पीड़ित होन की पुष्टि हुई। खबर की मानें तो जांच में स्वाइन फ्लू का पता चलते हैं उन्हें हॉस्पिटलाइज़ कर दिया गया है। शबाना हालांकि इस खाली समय का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता है, इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।’ बता दें कि शबाना आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर ‘द ब्लैक प्रिंस’ में साल 2017 में नजर आई थीं, जो कि पंजाबी, इंग्लिश और हिन्दी तीन भाषा में बनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top