मुम्बई। अर्जुन कपूर के लिए उनकी बहन अंशुला कपूर सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। इस बात को वह कई बार पब्लिकली जाहिर कर चुके हैं। कपूर फैमिली के ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर और अर्जुन कपूर इस फैमिली के पॉप्युलर यंग स्टार्स हैं। इसे लेकर हाल ही में अंशुला से सवाल किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो मीडिया ने अंशुला से सवाल किया था कि, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर में से उन्हें बेहतर ऐक्टर कौन लगता है। इस पर अंशुला ने बिना हिचक के अपने भाई अर्जुन का नाम लिया। उनका जवाब सुनते ही अर्जुन हंस पड़े और कहा कि अगर वह उनका नाम नहीं लेतीं तो वह उनसे नाराज हो जाते। ऐसे में अंशुला को उनका नाम तो लेना ही था।
इसके बाद अंशुला से यह भी पूछा गया कि उन्हें अर्जुन कपूर की कौन सी फिल्म सबसे कम पसंद है। सवाल सुन अंशुला थोड़ी देर के लिए चुप हो गईं, जिस पर अर्जुन ने कहा कि वह फ्रैंक होकर जवाब दे सकती हैं। इसके बाद अंशुला ने बताया कि उन्हें ‘फाइंडिंग फैनी’ पसंद नहीं आई थी। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करेंगे। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं सोनम जल्द ही दलकेर सलमान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की स्टोरी नॉवल ‘द जोया फेक्टर’ पर आधारित है।



