नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में 12 हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल किया । इसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया है । 200 लोगों को गवाह बनाया गया है । भारत की मीडिया में यह मामला छाया हुआ है । बताया जा रहा है कि डिजिटल फॉर्मेट में यह 50 हजार पेज की है । आपको याद दिला दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने ने कथित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । इस मामले में सितंबर में की गई पहली गिरफ्तारी के आधार पर आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एनसीबी के पास छह महीने का समय था । निजी व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स की बातचीत सामने आने के एनसीबी ने अगस्त में मामला दर्ज किया गया था और फिर इस मामले में ड्रग्स एंगल से जांच शुरू कर दी थी। चार्जशीट के माध्यम से एजेंसी द्वारा इन सभी बयानों और अन्य निष्कर्षों को अदालत में प्रस्तुत किया गया है, जिसे अब सत्यापित किया जाएगा ।



