215 Views

सुख सुविधा छोड़ प्रिंस हैरी करेंगे नौकरी

ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग हुए प्रिंस हैरी अब नौकरी करने जा रहे हैं। प्रिंस हैरी ने अब मानसिक स्वास्थ्य की कोचिंग देने वाली कंपनी में चीफ इम्पैक्ट ऑफिसर (सीआईओ) ज्वाइन किया है। ये कोचिंग जिस कंपनी का है उसका नाम बेटरअप बताया जा रहा है। यह एक स्टार्टअप है। सूत्रों की माने तो प्रिंस हैरी अब यहां नौकरी करते हुए दिख जाएंगे। तमाम तरह की सुख और सुविधा को छोड़कर नौकरी करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर कंपनी की बात करें तो बेटरअप कंपनी की स्थापना साल 2013 में एक हेल्थ टेक कंपनी के रूप में हुई थी। यह कंपनी पेशेवर और मानसिक स्वास्थ्य की कोचिंग मुहैया करती है। कंपनी में 200 से अधिक कर्मचारी है और करीब दो हजार से ज्यादा कोच हैं, जो लोगों को मानसिक सेहत की ट्रेनिक देते हैं। उधर प्रिंस हैरी के परिवार की बात करें तो चर्चा है कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने कहा था कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स, जो ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी थे, ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top