137 Views

सलमान खान को लेकर पिता सलीम खान ने किया खुलासा, कहा- ‘जेल में बेटे की हालत देखकर पानी पीने में भी होती थी तकलीफ’

मुम्बई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान की यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग से संबंधित वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस फिल्म का का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर आने के बाद दर्शक अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सलमान को लेकर एक और खबर सामने आई है। यह खबर सलमान खान के हिट एंड रन केस संबंधित है जब सलमान को इस केस में जेल हुई थी। सलमान के जेल जाने के बाद सलमान खान के परिवार पर क्या असर हुआ था इस बात का खुलासा सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही दिए इंटरव्यू किया है। सलीम खान ने बताया कि जब सलमान जेल में थे तो उन्हें किन तकलीफों से गुजरना पड़ा था। दरअसल, हाल ही में सलीम खान नीलेश मिश्रा के चैट शो में पहुंचे थे । यहां भी सलीम खान ने बहुत सी ऐसी बातें शेयर की जिसके बारे में लोग नहीं जानते होंगे। दरअसल, सलीम खान और सलमान खान के बीच गहरी बॉन्डिंग है और उन्होंने अपने बेटे के बारे में बहुत सी बातें बाताईं ।
सलीम खान ने इंटरव्यू में बताया कि एक्सिनडेंट वाले केस में सलमान को 18 दिनों की जेल हुई थी। वो ठाणे में बंद था। उस दौरान मुझे एक बात समझ नहीं आई कि कानून में मां के लिए कोई जगह क्यों नहीं है। जब मां ने कुछ नहीं किया तो उसे क्यों सजा मिलती है। सलीम खान यहां सलमान के कंसर्न में सलमा खान को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, हम पानी पीते हुए, एसी चलाते समय भी तकलीफ महसूस करते थे। यही सोचते थे कि वो वहां कैसे होगा। उसने बताया था कि एक दरी डाल देते हैं जमीन पर, पास में पानी की बाल्टी रख देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सलमान को लेकर एक कॉलम भी लिखा था 343। उन्होंने बताया कि ‘जब मैं सलमान से जेल में मिलने के लिए जोधपुर गया तो वहां बुला लोग कह रहे थे 343 को ले आओ। उसे फिर बंद कर दो । फिर बोले 343 आ गए । जब हमने पलटकर देखा तो 343 कोई और नहीं सलमान खान थे । सलमान की दाढ़ी बढ़ी हुई थी । बाल बिखरे हुए थे । ‘उसे देखकर लगा नाम कैसे नंबरों में बदल जाता है । उस वक्त सलमान से मिलने उसकी मां भी साथ गई थीं । सलमान का हाल देखकर उसकी मां बहुत रोईं ।’ सलीम खान ने बताया, ‘सलमान को इस बात का दर्द हमेशा रहता है कि उसने अपने मां-बाप को बहुत तकलीफ दी है ।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top