190 Views

सबसे लंबे नाखूबों वाली महिला ने कटवाए अपने नेल्‍स

विश्‍व में सबसे लंबे नाखून रखने वाली महिला ने एक बड़ा फैसला लिया। दुनियाभर में सबसे लंबे नाखून रखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इनके नाम है। अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली अयाना विलियम नाम की इस महिला ने अपने नेल्‍स कटवा दिए हैं। अयाना 2017 में अपने नाखूनों को लेकर चर्चा में आई थीं। 2017 में ही इन्‍होंने इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। उस दौरान इनकी लंबाई लगभग 19 फीट थी। अब चर्चा इनके द्वारा नाखूनों को कटवाने की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इनके द्वारा नाखूनों के कटवाने की ऑफिशियल वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। अयाना ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काटा है। उनके नाखूनों को काटने से पहले इनकी लंबाई को दोबारा मापा गया। इस दौरान अयाना के नाखूनों की लंबाई लगभग 24 फीट थी। इस लंबाई ने उनके पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top