198 Views

सबसे रईस एलन मस्‍क तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले मंगल पर बसाना चाहते हैं इंसानी बस्‍ती

विश्‍व के सबसे अमीर और स्‍पेसएक्‍स कंपनी के मालिक एलन मस्‍क तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले मंगल ग्रह पर इंसानी बस्‍ती बसाने की योजना बना रहे हैं। उन्‍होंने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि मंगल ग्रह पर बसाए जाने वाले शहर में सभी चीजें स्‍वत: संचालित होंगी। एलन मस्‍क ने मार्स सोसायटी के वर्चुअल सम्‍मेलन में मंगल ग्रह पर बस्तियां बसाने की योजना की घोषणा की है। इससे पहले एलन 2026 तक मंगल पर इंसान को उतारने के लक्ष्‍य का ऐलान भी कर चुके हैं।
अब जानते हैं कि उन्‍होंने सम्‍मेलन में और क्‍या कहा। उन्‍होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्‍य कुछ लोग या अड्डा नहीं बल्कि एक स्‍वत: संचालित शहर बसाना होना चाहिए। यह परीक्षण करना जरूरी है कि क्‍या अगर पृथ्‍वी से किसी वजह से सप्‍लाइ बंद हो जाए या परमाणु विनाश हो जाए तो मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती खत्‍म हो जाएगी या नहीं। यदि ऐसा हो जाएगा तो हम सुरक्षित स्‍थान पर नहीं हैं। उन्‍होंने तीसरे विश्‍व युद्ध की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह बड़ा सवाल है कि क्‍या हम तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले या बाद में मंगल ग्रह पर इंसानी बस्‍ती बसा पाएंगे। हालांकि उन्‍होंने कहा कि मैं प्रार्थना करूंगा कि तीसरा विश्‍वयुद्ध न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top