164 Views

सऊदी में नया फरमान, पाकिस्तानी लड़कियों से न करें शादी

सऊदी अरब अब अपने नए फरमान को लेकर चर्चाओं में हैं। यहां पर फरमान जारी किया गया है कि यहां के पुरुष अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी नहीं कर सकते। पाकिस्ताननी अखबार डॉन ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस अखबार में सऊदी मीडिया के हवाले से कहाागया है कि वर्तमान में इन चार देशों में लगभग 5 लाख महिलाएं हैं। विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा, मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से मक्का की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस कदम का उद्देश्य सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने से रोकना है। बता दें कि विदेशियों के साथ शादी की अनुमति जारी करने से पहले अतिरिक्त औपचारिकताएं रखी गई हैं। कुरैशी ने कहा कि तलाकशुदा पुरुषों को तलाक के छह महीने के भीतर आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदकों को स्थानीय जिला महापौर द्वारा हस्ताक्षरित पहचान दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य सभी पहचान पत्रों को देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top