भारत: बंगाल की राजनीति में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी अपनेे स्वास्थ्य के बारे में लोगों को बताया। कहा कि दो-तीन दिनों में लौटूंगी फील्ड में चुनावी जनसभाओं को नहीं होने दूंगी बरबाद मैं अभी अस्पताल में हूं। उन्होंने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार करेंगी। एक मिनट 19 सेकेंड का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके घायल होने की बात करें तो उनकी हड्डी और लिगामेंट में चोट है। उन्होंने बताया कि कल मेरे सिर और छाती में भी दर्द हो रहा था। मैं अभी अस्पताल में भर्ती हूं। उम्मीद करती हूं कि अगले दो-तीन दिनों में मैदान में लौट जाऊंगी। ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा-‘मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि शांत व संयमित रहें। ऐसा कुछ ना करें, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी हो।’



