177 Views

विराट कोहली-रोहित शर्मा बोले, ‘शहीदों को नमन’

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में अब तक 37 जवान शहीद हो चुके हैं और देश भर में गुस्से और गम का माहौल है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीट कर कायराना हमले की निंदा की। कई अन्य क्रिकेटरों ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। विरोट और रोहित ने शहीदों के परिवार के साथ पूरे देश के खड़े होने का आश्वासन दिया। टीम इंडिया के कप्तान ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘पुलवामा अटैक की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, शहीद हुए जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और घायल जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।’ रोहित ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि भारत आपको अपनी प्रार्थनाओं में हमेशा याद रखेगा। रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, ‘पुलवामा में जो हुआ उससे हैरान और विचलित हूं। जिस दिन हम प्यार का उत्सव मना रहे थे उस दिन कुछ कायरों ने नफरत फैलाने के लिए ऐसी हिंसा को अंजाम दिया। जवानों और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना। भारत आपको अपनी प्रार्थना में याद रखेगा।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top