171 Views

वायरल हो रही है स्टेज पर प्ले करतीं सुहाना खान की तस्वीर

मुम्बई। बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान की तरह ही उनका परिवार भी चर्चा में बना रहता है। पिछले काफी समय से यह कयास लगाए जाते रहे हैं कि उनकी बेटी सुहाना खान फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अब यह बात तो किसी से छिपी नहीं हैं कि सुहाना को भी अपने पिता की तरह ऐक्टिंग से प्यार है और वह अक्सर थिअटर में बिजी रहती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर सुहाना की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। इससे पहले भी सुहाना के स्टेज पर ऐक्टिंग करते हुए विडियो और फोटोज वायरल हुए थे। इन फोटोज और विडियोज को देखकर कहा जा सकता है कि सुहाना बॉलिवुड में आने से पहले पूरी तैयारी कर रही हैं। पिछले साल भी सुहाना की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह विलियम शेक्सपीअर के मशहूर नाटक रोमियो-जूलिएट में जूलिएट के रोल में नजर आ रही थीं। बता दें कि शाहरुख पहले ही कई बार कह चुके हैं कि अगर सुहाना फिल्मों में काम करना चाहती हैं तो वह उन्हें पूरा सपॉर्ट करेंगे लेकिन उससे पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। अब देखना है कि सुहाना का बॉलिवुड डेब्यू कब होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top