नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली. रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए थे. पहले सेशल की बात करें तो शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाल लिया. रोहित शर्मा अपने इस रिकॉर्ड के साथ इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाने और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल की बराबरी करने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित ने चेन्नई टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन के खेल में अपना शतक पूरा किया. 14 चौके और 2 छक्के की मदद से रोहित ने इस पारी में 7वां टेस्ट पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उनका यह पहला शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ अब रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल ही ऐसे बल्लेबाज थे.



