151 Views

रूसी समाचार एजेंसी का दावा, गलवान घाटी में मारे गए थे 45 चीनी सैनिक

भारत: गलवान घाटी में हुआ भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुआ संघर्ष एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रूस की समाचार एजेंसी ने खुलासा किया है कि गलवान घाटी में चीन के करीब 45 सैनिक मारे गए थे। जबकि अभी तक चीन ने इसके बारे में कुछ नहीं बताया था कि उसके कितने सैनिक मारे गए थे।
इस खुलासे में रूसी समाचार एजेंसी तास ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून ये हिंसा हुई थी। तास ने बताया कि इस हिंसा में कम से कम 45 चीनी सैनिक मारे गए थे। इस हिंसा में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीन ने अभी तक यह नहीं बताया कि उसके कितने सैनकि मारे गए थे। रूसी समाचार एजेंसी ने यह खुलासा ऐसे समय पर किया है जब दोनों देश अपनी सेना को पैंगोंग झील से हटाने पर सहमत हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top