193 Views

राहुल गांधी बोले, इमरजेंसी लगाना गलत फैसला था

नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर वो चर्चाओं में है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। असल में राहुल गांधी ने कहा है कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल का फैसला गलत था। वह काॅर्नेल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बुधवार को प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ वर्चुअल डिस्कशन कर रहे थे, इस दौरान उन्‍होंने ये बात कही। हालांकि, उन्होंने यह बात मौजूदा मोदी सरकार के संदर्भ में कही। राहुल ने कहा कि इमरजेंसी एक गलती थी, पर उस वक्त जो हुआ और आज जो देश में हो रहा है, दोनों में फर्क है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी मौके पर भारत के संवैधानिक ढांचे को हथियाने की कोशिश नहीं करती है। अगर हम चाहे भी कि ऐसा कर दें तो हम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है। हर संस्था की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। आरएसएस हर जगह घुसपैठ कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top