171 Views

राजकुमार राव का खुलासा क्यों अभी नहीं कर रहे गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी

नई दिल्ली। राजकुमार राव हाल ही में भूमि पेडनेकर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इसके साथ ही राजकुमार ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को लेकर कई बातें बताईं। करण ने दरअसल शो के दौरान पूछा कि वो पत्रलेखा से कब शादी करेंगे तो राजकुमार ने कहा कि वह अभी तक इसके लिए तैयार नहीं हैं। राजकुमार ने कहा, ‘सच कहूं मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। हम दोनों एक अच्छे रिलेशनशिप नें हैं और इस बात से काफी खुश हैं। हमारे पेरेंट्स को इससे को शिकायत नहीं है। हमारे ऊपर शादी का कोई दबाव नहीं है। हम अभी अपने-अपने काम में बिजी हैं।’ करण ने फिर आगे पूछा कि पत्रलेखा क्या कभी उनकी फीमेल कोस्टार्स से असुरक्षित महसूस करती हैं तो राजकुमार ने कहा, ‘वह बहुत खुले विचार वाली लड़की हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। मुझे लगता है कि जब आपको पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड हो तो काफी अच्छा लगता है। आप घर वापस आकर अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप उसके साथ मस्ती कर सकते हैं, डांस कर सकते हैं या फिल्म देख सकते हैं।’ शो में रैपिड फायर राउंड के जौरान राजकुमार से करण ने पूछा कि अगर वह पत्रलेखा को डेट नहीं कर रहे होते तो किसके साथ डेट पर जाना पसंद करते? इसपर राजकुमार ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। राजकुमार के इस जवाब के बाद भूमि पेडनेकर ने हंसते हुए कहा कि मैं अनुष्का शर्मा के पति (विराट कोहली) को। उन्होंने बताया कि वह अनुष्का शर्मा से विराट कोहली को चुराना चाहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top