यू एस के रोड आयलंड की गवर्नर गिना रैमोंडो और नेवाडा राज्य गवर्नर स्टीव सिसोलक ने कोविद १९ महामारी के बीच ९ मई शनिवार से अपने रेस्तराँ, हेयर सेलून और अन्य नोन एससेंशीयल सेवाओं को ९ मई से बहाल करने की घोषणा करते हुए कहा है की वे कोरोना वाइरस से रिकवरी के बेंच मार्क तक पहुँच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रोड आयलंड और नेवाडा दोनो ही कोविड १९ के लॉक डाउन को शीघ्रातिशीघ्र खोलने के पक्षपाती रहे हैं। दोनो मेयर्स का मानना है की उनके यहाँ कोरोना के कारण हुए हॉस्पिटलिज़ेशंज़ मे कमी होने के साथ ही कोविड १९ के केसों में नियमिट और स्थिर नीचे की ओर जाने वाली (ट्रेजेक्टरी) वक्र रेखा देखने में आयी है।


