178 Views

यूनिवर्सल बेसिक इनकम लागू करने के लिए कौन सा फॉर्म्युला अपनाएगी सरकार

नई दिल्ली। 1 फरवरी को पेश होने जा रहे अंतरिम बजट में यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) स्कीम की घोषणा लगभग तय है। ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि सरकार इसे किस तरीके से लागू करेगी, न्यूनतम आय के रूप में कितने पैसे मिलेंगे, किन्हें मिलेंगे और कब-कब मिलेंगे। ऐसे में उन छह अर्थशास्त्रियों की राय जानना जरूरी है जिन्होंने यूबीआई लागू करने के लिए अपने-अपने सुझाव पेश किए हैं। इनमें से चार अर्थशास्त्रियों की राय में इस स्कीम का लाभ हरेक व्यक्ति को दिया जाना चाहिए। वहीं, दो अर्थशास्त्रियों ने विशेष वर्ग के लोगों को इसके दायरे मंज लाने का सुझाव दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top