143 Views

यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान का हवा में इंजन फेल, आबादी इलाके में गिरा मलबा

डेनवर- अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान का उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद शनिवार को इंजन फेल हो गया। इससे जहां हड़कंप मच गया। हालांकि इंजन में आग लगने के कुछ ही देर बाद आपात लैंडिंग करा दी गई। वहीं इस दौरान अमेरिकी शहर डेनवर के आबादी वाले इलाकों में विमान का काफी मलबा गिर गया। एयरलाइन की ओर से ट्वीट किया गया है कि डेनवर से होनोलूलू के लिए उड़ान संख्या UA328 ने टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल होने की आशंका जताई। कुछ देर बाद पता चला इंजन में आग लग ई। इसके बाद विमान की तुरंत डेनवर में ही सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब विमान की बात करें तो विमान में कुल 231 यात्री और 10 सदस्यीस क्रू मेंबर सवार थे। वहीं अमेरिकी मीडिया में एक वीडियो पर चर्चा है, जिसमें लग रहा है कि किसी ने अंदर से शूट किया है। इसमें बोइंग 777-200 के विंग पर दाहिने इंजन को घिसटते और लड़खड़ाते हुए दिखाया गया। जैसे ही विमान किसी बंजर जमीन के ऊपर उड़ान भरना शुरू किया, इसका कवर पूरी तरह से गायब हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top