134 Views

यूएई में इमारत से गिरने से भारतीय व्यक्ति की मौत

दुबई। यूएई में एक रखरखाव कामगार के रूप में कार्यरत 32 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की शारजाह में एक इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि पुलिस ने केरल के रहने वाले गोप कुमार का शव इमारत के शाफ्ट से बरामद किया। रिपोर्ट में बताया गया है, ‘तेजी से गिरने के कारण व्यक्ति की गहरी चोट की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पीड़ित को खून से लथपथ पाया क्योंकि उसकी खोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।’ रिपोर्ट में बताया गया कि बाद में शव को एक फरेंसिक प्रयोगशाला ले जाया। इसमें बताया गया है कि इमारत के वॉचमैन से पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top