180 Views

यमन की सेना ने सऊदी अरब के तेल उद्योग केंद्र में मिसाइलें दागीं

सना। रविवार को यमन की हौथी सेना ने सऊदी अरब के तेल उद्योग केंद्र पर मिसाईलें दाग दी। इसके अलावाा ड्रोन हमले भी किए गए। रास तनुरा में एक सऊदी अरामको पर भी हमला हुआ, इसे पेट्रोलियम निर्यात के लिए काफी अहम माना जाता है। उधर रियाद ने इसे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर एक असफल हमला बताया है। हालांकि हमले के असर को देखा जाए तो इसके बाद सऊदी अरब को अस्‍थायी रूप से आधे से अधिक तेल उत्‍पादन बंद करने पड़ गए। माना यह भी जा रहा है कि इसका असर दुनियाभर पर पड़ेगा और तेल के दाम बढ़ सकते हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने इस हमले में किसी जान माल की हानि होने से इनकार किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलों को समुद्र से आने से पहले एक सशस्त्र ड्रोन ने रोक दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top