177 Views

म्यांमार में सेना की बर्बरता, 2 महीने में 320 लोगों की जान ली

म्यांमार। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद वहां लगातार आम लोगों की जान जा रही है। लगातार प्रदर्शनकारी सेना की गोली का शिकार बनन रहे हैं। बच्‍चे और बुजुर्ग भी सेना की गोली के शिकार बने हैं। प्रदर्शन को गोली के सहारे ही दबाने का प्रयास चल रहा है। पिछले दो महीने में ही खूनी संघर्ष में वहां 320 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। असिस्टेंट एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक, 1 फरवरी को म्यांमार में हुई तख्तापलट के बाद हिंसा में कुल 2,981 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 320 लोग मारे गए हैं। हाल ही में एक सात साल की बच्‍ची को गोली मारने को लेकर दुनियाभर में आलोचना हुई थी। गैर-लाभकारी संगठन एएपीपी ने गुरुवार को कहा कि यंगून के थिंगांग्युन टाउनशिप, सागांग क्षेत्र में खिन-यू टाउन, काचिन राज्य में मोहिनी टाउन और शान राज्य में ताऊंग्गी शहर में कल नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 23 लोग इससे पिछले दिन मारे गए थे। हाल ही में जितने लोगों को सेना ने गिरफ्तार किया है, उनमें से 24 को दोषी करार दिया है। इसके अलावा, 109 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top