म्यांमार की राजधानी नेपीडाव में लोकतं. बहाली की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन उग्र रूप ले रहा है। हाल ही में वहां सेना के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चला दी, जिससे वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया था। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस भी छोड़ी गईं। न्यूज एजेंसियों के मुताबिक इस प्रदर्शन और पुलिस द्वारा की गई सख्ती के दौरान दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की समाचार मिल रहे हैं। वहां के हालातों पर नजर डालें तो सभी तरह के बड़े सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी गई है, साथ ही शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है.



