181 Views

मोदी ने लगवाई वैक्‍सीन, नर्स से बोले मोटी सूंई लगाना, नेता मोटी चमड़ी के होते हैं

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे वैक्‍सीनेशन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्‍सीन लगवाई। सोमवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के समय पीएम मोदी ने नर्स को कहा कि नेतामोटी चमड़ी के होते हैं, इसलिए मोटी सुई लगाना। मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगी है और अब उन्हें 28 दिनों बाद दूसरी डोज लगेगी। इसमें रोचक बात यह भी है कि टीका लगाने वाली दोनों ही नर्स को अंत तक नहीं पता था कि पीएम को वैक्‍सीन लगानी है। पीएम नरेंद्र मोदी को वैक्सीन लगाने वाली नर्स सिस्टर पी निवेदा पुडुचेरी की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी नर्स रोसम्मा अनिल केरल से हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top