146 Views

मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाने पर अड़े ट्रंप, अमेरिका में लागू किया आपातकाल

वाशिंगटन। अमेरिका में अवैध आव्रजन रोकने को लेकर अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण पर अड़े राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। अमेरिका से आ रही खबरों के मुताबिक अमेरिकी संसद में कांग्रेस के विरोध के बावजूद वह दीवार निर्माण के लिए फंड जुटाने में लगे हैं। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने कहा है कि वह अपने कार्यकारी अधिकारों का प्रयोग करते हुए अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top