215 Views

मुनव्वर फारूकी के पक्ष में कूदे बॉलीवुड के 100 से ज्यादा कलाकार

नई दिल्ली. हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी और चार अन्य के पक्ष में अरुंधति रॉय, कुणाल कामरा, पूजा भट्ट और कल्कि कोचलिन समेत 100 से ज्यादा बॉलीवुड कलाकार खड़े गए हैं। फारूख्री पर कथित तौर धाॢमक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। इंदौर के एक कैफे में एक जनवरी शाम को हुए कार्यक्रम को लेकर भाजपा के एक विधायक के बेटे ने मामला दर्ज कराया था। अब फारूकी के पक्ष में आए कलाकारों का कहना है कि यह आरोप गलत हैं।

क्या लगे थे आरोप
विधायक के बेटे ने आरोप लगाया था कि जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें हिंदू-देवी देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फारूकी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हेंं छह फरवरी की रात इंदौर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था।

इस तरह पक्ष में आए कलाकार
फारूखी का साथ लेने वाले 100 से ज्यादा कलाकारों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। उसमें फारूकी, नलिन यादव, प्रखर व्यास, एडविन एंथोनी और सदाकत खान के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज करने की मांग की है। आगे कहा है कि मामला भारत में स्वतंत्रा और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। भारत में प्रत्येक नागरिक को उचित सीमाओं के साथ बोलने तथा विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top