142 Views

मिस्र में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

काहिरा। काहिरा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मिस्र के सुरक्षा एवं मेडिकल सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना के चलते रामसेस स्टेशन पर भयंकर आग लग गई और इसमें 40 अन्य घायल भी हो गए। मिस्र के सरकारी चैनल ने आंकड़ों की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के स्टील अवरोधक से टकरा जाने के बाद आग लग गई। तस्वीरों में स्टेशन के आस-पास धुएं‍ का गुबार उठता दिख रहा है। अग्निशमन कर्मी ट्रेन के जलते डिब्बों की आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में ट्रेन एवं पास का एक प्लेटफॉर्म आग की चपेट में आता हुआ और लोग हताहतों की मदद के लिए भागते नजर आ रहे हैं। मेडिकल सूत्रों ने बताया कि ऐंबुलेंस एवं बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबोली ने मौका मुआयने के बाद कहा कि लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और सजा दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top