मिस्त्र। गीजा के विशल पिरामिड को अब तक सबसे पुराना माना जाता था, लेकिन जोजर का स्टेप्ड पिरामिड 4700 साल पहले बनाया गया था। यह इससे भी पुराना माना जाता है। मिस्र विशेषज्ञों के मुताबिक जोजर ने अपने शासन के दौरान इसका निर्माण शुरू किया और इमोटेप को इसका आर्किटेक्ट नियुक्त किया। इसे पूरी तरह नक्काशीदार पत्थर से बनाया गया था और यह इतिहास की पहली विशाल इमारत थी। बताया जाता है कि इसे पूरा करने में 19 साल लगे थे। इससे यह संकेत भी मिलता है कि इस पूरे समय के दौरान जोजर का ही शासन था। विशेषा मान रहे हैं कि इसे एक मस्तबा के तौर पर बनाया जा रहा था और इमोटेप ने बीच में इसके निर्माण की प्रक्रिया को रीडिजाइन किया। इस पिरामिड के आसपास और कई ढांचे हैं। यह पूरा कॉम्प्लेक्स 15 हेक्टेयर क्षेत्र में था। यही नहीं, माना जाता है कि इसके नीचे एक पूरा शहर बसा हुआ था। यह अभी तक समझा नहीं जा सका है कि इमोटेप ने क्यों टनल, चैंबर और कमरों का ऐसा नेटवर्क बनाया था जो 6 किलोमीटर के डायमीटर में फैला है। यह अंडरग्राउंड शहर एक चैंबर से जुड़ा हुआ है जो कई स्क्वेयर मीटर का है और 28 मीटर की गहराई पर बना है।



