कोलंबो। हाल में ही श्रीलंका में एक हाइवॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। कोलंबो में पिछले हफ्ते एक ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट के दौरान विजेता से ताज छीन लिया गया और वह उसमें घायल हो गई। अब ऐसा करने वाली मिसेज वर्ल्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एक कंटस्टेंट को कथित रूप से चोट पहुंचाने और संपत्ति को बर्बाद करने का केस दर्ज हुआ है। गिरफ्तार मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन कार्यक्रम में जूरी थी। कैरोलीन जूरी और पूर्व मॉडल चूला पद्मेंद्र ने पिछले शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मेंअपनी प्रस्तुति दी थी। इस दौरान पुष्पिका डिसिल्वा को मिसेज श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था। जिसके बाद जूरी ने आरोप लगाया था कि डिसिल्वा तलाकशुदा हैं और इस प्रतिस्पर्धा में केवल विवाहित महिलाओं को भाग लेने की इजाजत है।



