157 Views

मध्य नाइजीरिया में संघर्षों के बाद 29 शव बरामद

लागोस (नाइजीरिया)। मध्य नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच नये संघर्ष के बाद 29 शव बरामद किये गये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि कडुना राज्य के मारो गांव में मंगलवार के हमले के बाद शव बरामद हुए। उनपर गोली लगने और धारदार हथियार से जख्म के निशान थे। हिंसा शांत कराने के प्रयास के दौरान एक पुलिसकर्मी भी मारा गया। दक्षिणी कडुना राज्य में जल और भूमि को लेकर अक्सर संघर्ष होता है। सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि कजुरू में 130 लोग मारे गये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top