इसराइल के सबसे ज्यादा वक्त तक प्रधानमंत्री रहने वाले बेंजामिन नेत्यान्याहु पर व्यवसाइयो से सिगार, शैम्पेन जैसे उपहार लेने, टेलीकॉम कंपनी बेज़ेक में कंट्रोलिंग स्टेक रखने वाले कारोबारी शाउल एलोविच के पक्ष में रेगुलेटरी फैसले लेने और बदले में पॉजिटिव कवरेज पाने, सकारात्मक कवरेज के बदले में इसराइली न्यूज़पेपर येडियट अहरोनोट के सर्कुलेशन में सुधार लाने में मदद करने के आरोप लगे हैं अदालत में पहुंचने के बाद नेतन्याहू ने रिपोर्टरों से कहा की “मैं अपना सिर ऊंचा कर यहां आया हूं.” उन्होंने कहा, “जब आप, दक्षिणपंथ के एक मजबूत प्रधानमंत्री को गिराना चाहते हैं तो हर चीज जायज हो जाती है.”।



