193 Views

भारत से दवाओं के आयात पर राजनीति बढ़ी

भारत से दवाओं के आयात का मामला पाकिस्तान में विवाद का मुद्दा बनता जा रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं. वहीं मैन्युफ़ैक्चरर्स का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार को गुमराह किया जा रहा है. मैन्युफ़ैक्चरर्स एसोसिएशन इस बात पर क़ायम है कि भारत से दवाओं का आयात बंद हो गया, तो पाकिस्तान में समस्या आ जाएगी.पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के भारत सरकार के फ़ैसले के बाद पाकिस्तान ने सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ लिए थे. हालांकि बाद में पाकिस्तान सरकार ने फार्मा इंडस्ट्री के दबाव में जीवन रक्षक दवाओं के आयात की अनुमति दे दी थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top