नई दिल्ली। भारत में कोरोना लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के साथ साथ सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है शुक्रवार को कोरोना केस की संख्या पिछले छह महीने के उच्च स्तर पर है। 24 घंटों में देश में 81 हजार 466 मामले मिल चुके हैं, वहीं 469 लोगों की मौत हो गई है। हर शहर में कोरोना को लेकर लोगों को डर सता रहा है। हालांकि टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटों में आए मामलों के बाद से देश में 6,14,696 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 50हजार 356 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके बाद देशभर में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,15,25,039 हो गई है।



