नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली सीमाओं पर चल रहे आंदोलन में एक बार फिर गर्माहट नजर आ रही है । भाकियू नेता राकेश टिकैत के भावुक संदेश वायरल होने के बाद किसानों की भीड़ गाजीपुर बॉर्डर पर जुटनी शुरू हो गई है । वहीं पुलिस भी किसानों को रोकने के इंतजाम करने में लगी है । गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग शुरू कर दी है । इसमें नुकीले तार भी लगाए गए हैं, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को पूरी तरह बंद कर दिया है, इसके अलावा इन इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है ।
किसान आंदोलन की बात करें तो दिल्ली की सीमाओं पर करीब 60 दिन से किसानों का धरना चल रहा है । गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा होने के बाद एक नया ही मोड़ सामने आया । भाकियू नेता राकेश टिकैत के भावुक वीडियो के वायरल होने के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का हुजूम उमड़ गया है । दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को राजधानी में जाने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ी दी है। गाजीपुर बॉर्डर को पर किसानों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ।



