नई दिल्ली: भारत केराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वैक्सीन के दूसरेे चरण में बुधवार को आर्मी रिसर्च और रिफरल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐसे सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत पात्र हैं। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन के ट्वीट से मिली। ट्वीट के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं । दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।



