भारत: भारत के बिहार के गोपालगंज खजुर्बानी में हुए जहरीली शराबकांड में एडीजे कोर्ट ने 13 आरोपियों में से 9 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी। करीब पांच साल जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत हो गई थी। 6 लोगों की आंखों वहीं रोशनी चली गई थी। पांच साल बाद इस मामले में फैसला आया है। इस मामले में कुल 14 लोगों को नामजद किया था। एक आरोपी ग्रहण पासी की पहले ही मौत हो गई थी। अब 13 आरोपियाेें को 5 मार्च को सजा का ऐलान हुआ। इस मामले में एडीजे -2 की कोर्ट लव कुश कुमार ने 9 पुरुष आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई. वहीं जहरीली शराब के मामले में ही 4 महिलाओं को भी दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।



