163 Views

भारतीय मूल की डॉक्टर की ऑस्ट्रेलिया में हत्या, सूटकेस में मिला शव

सिडनी। भारतीय मूल की 32 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ऑस्ट्रेलिया में मृत पाई गई हैं। उनके शरीर पर चाकू के निशान हैं। वह कुछ दिनों पहले सिडनी के व्यस्ततम क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। इस बात की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी है। न्यू साउथ वेल्स की पुलिस का कहना है कि प्रीती रेड्डी नाम की महिला डेंटिस्ट का शव ईस्टर्न सिडनी स्ट्रीट के कार पार्किंग इलाके में सूटकेस में मिला है। रेड्डी के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
रेड्डी को आखिरी बार रविवार को जियोर्ज स्ट्रीट के मैकडॉनल्ड में लाइन में खड़े देखा गया था। मंगलवार को पुलिस को उनकी गाड़ी किंग्सफोर्ड में मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी की गाड़ी में ही उनका शव एक सूटकेस में मिला। उनके शरीर पर कई बार चाकू से वार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि रेड्डी डेंटल कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं और आखिरी बार उन्होंने अपने परिवार से रविवार सुबह 11 बजे बात की थी। उन्होंने अपने परिवार से कहा कि वह नाश्ते के बाद घर लौटेंगी, लेकिन जब वह नहीं आईं तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top