कैनेडा: ब्रहमटन मेयर पैट्रिक ब्राउन ने एक बीमा कंपनी के खिलाफ चल रहा मुकदमा जीत लिया । बीमा कंपनी को अब मेयर को करीब एक लाख 87 हजार डॉलर देने पड़ेंगे ।
जनरल बीमा कंपनी के खिलाफ चल रहे मुकदमें में ब्राउन ने दलील दी कि कंपनी अपने पूर्व सहयोगी एमपीपी विक फेडेली के खिलाफ अपने बचाव के लिए उसे प्रतिपूर्ति करने में विफल रही । ब्राउन 2018 एक लेख लिखा। यह लेख ओप्टीमम प्रकाशन इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया गया था । किताब प्रकाशित होने के एक महीने के भीतर ही किताब में बदनाम करने की शिकायत की गई थी । वहीं ब्राउन ने इसके लिए बीमा कंपनी का दरबाजा खटखटाया था, लेकिन बीमा कंपनी ने इस मामले में भुगतान करने से ही इनकार कर दिया था।



