176 Views

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, निर्माता संजय लीला भंसाली को कोरोना संक्रमण लगा

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर व फिल्मकार संजय लीला भंसाली को कोरोना संक्रमण हो गया है। रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे, अब यह शूटिंग रोक दी गई है। अब उनके साथ अन्‍य सदस्‍यों की भी जांच कराई जा रही है। नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के संक्रमण होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की। कहा कि उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहे हैं। रणबीर को घर पर ही एकांतवास में रखा गया है। उनकी इस पोस्‍ट पर रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर समेत कई मशहूर हस्तियों ने रणबीर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर संजय लीला भंसाली के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट से बाहर आ रही है। बताया जाता है कि संजय के संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई गई है। वह भी घर में क्वारंटाइन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top