237 Views

बैंगटन बॉयज एक बार फिर धूम मचाने को तैयार

सियोल। साउथ कोरियन बैंड ‘बैंगटन बॉयज’ यानी बीटीएस एक बार फिर से धूम मचाने को तैयार है आजकल बीटीएस बैंड अपने नए सॉन्‍ग ‘बीटीएस बटर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में है। इस गाने के टीजर को यूट्यूब पर एक घंटे में ही 1 मिलियन से अध‍िक लोगों ने लाइक किया है। माना जा रहा है कि यह ब‍िलबोर्ड हॉट 100 में नया तहलका मचाने वाला है।
के-पॉप बैंड बीटीएस शनिवार को यह नया गाना रिलीज कर रहा है। ‘डायनामाइट’ के बाद ‘बीटीएस बटर’ इस बैंड का दूसरा इंग्‍ल‍िश सिंगल है। यूट्यूब पर गाने का 23 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें बैंड के सभी 7 सदस्‍य ब्‍लैक एंड व्‍हाइट में जम रहे हैं। इस म्‍यूजिक वीडियो को 80 के दशक का फील दिया गया है। खास बात यह रही कि बीटीएस बटर के टीजर को महज एक घंटे में 1.6 मिलियन लाइक्‍स और 1.2 मिलियन व्‍यूज मिल गए। वीडियो में बैंड के सिंगर जंग कूक गाते और इसके साथ ही पैनकेक पर बटर गिराते हुए नजर आते हैं। य‍ह दिलचस्‍प है कि इस गाने को लेकर फैन्‍स में हद से ज्‍यादा उत्‍साह है। टीजर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर गाने की चर्चा को लेकर ट्वीट्स और पोस्‍ट्स किए जा रहे हैं। वहीं कुछ संगीत प्रेमी इसे 80 के दशक के मशहूर ‘क्‍वीन’ बैंड के हिट नंबर ‘अनअदर वन बाइट्स द डस्‍ट’ से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top