165 Views

बिग बॉस के फिनाले में पहुंची राखी सावंत

भारत के मशहूर रियल्टी शो बिग बॉस 14 के फिनाले नजदीक आते ही सरगर्मी भी तेज हो गई है। रुबीना ने टिकट टू फिनाले टास्क को जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। उनके पास घर के आखिरी नॉमिनेशन से बचाने का भी अधिकार था। उन्होंने अपने दोस्त निक्की तंबोली को सुरक्षित कर दिया। अब बात राखी सावंत की। राखी सावंत भी फिनाले में पहुंच गई हैं। हुआ यूं कि टिकट टू फिनाले टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक मौका दिया था। जिससे वो भी सीधे फिनाले वीक में पहुंच सके। इस टास्क में 14 लाख रुपये का एक चेक गार्डन एरिया में रखा गया था।
टास्क में सिर्फ इस चेक को खोजना था, लेकिन एक बड़ी शर्त रखी गई थी। प्राइज मनी से कुल 14 लाख रुपये काट लिए जाएंगे और कंटेस्टेंट फिनाले में जगह पक्की कर सकते हैं। इस टास्क को राखी सावंत ने जीत लिया और फिनाले में पहुंच गई। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को सबसे कम वोट मिले थे। उन्हेंं पता था कि वो घर से बेघर हो सकती हैं। इसलिए टास्क का फायदा उठाकर फिनाले वीक में पहुंच गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top