वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि स्कूल के समय नस्लीय टिप्पणी करने पर मैंने एक दोस्त की नाक तोड़ दी थी। लॉकर रूम फाइट के दौरान दोनों के बीच यह लड़ाई हुई थी। एक पॉडकास्ट के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी इन यादों को ताजा करते हुए खुलासा किया। नस्लीय मुद्दे पर बातचीत के दौरान बराक ओबामा ने कहा कि जब मैं स्कूल में था, मेरा एक दोस्त था। हम साथ में बास्केटबॉल खेलते थे। एक दिन हम दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी और उसने मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की और एक अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया। उनका दोस्त उस अभद्र शब्द का मतलब भले ही नहीं जानता था लेकिन वो ये जानता था कि इसे सुनकर मुझे बुरा लगेगा। आगे हंसते हुए ओबामा ने कहा कि मुझे याद है कि मैंने उसके चेहरे पर हमला कर उसकी नाक दोड़ दी और उसे बताया कि वो फिर ऐसा न करे। ओबामा ने आगे कहा कि मैं गरीब, अनजान, मतलबी, भद्दा, नाखुश हो सकता हूं लेकिन मुझे क्या आपको पता है कि मैं क्या नहीं हूं, मैं आप जैसा नहीं हूं। ओबामा ने उस पॉडकास्ट के दौरान अमेरिकी समाज में नस्लीय भेदभाव को लेकर कई बार बातें की।



